कांग्रेसियों ने मोदी सरकार का पुतला फंूका

पुतला दहन करते जिला कांग्रेस के कार्यकर्ता मथुरा। दिल्ली मे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को 2 बार अलोकतन्त्रकारी तरीके से गिरफ्तार किये जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज शहर के कृष्णा नगर चैराहे पर नरेंद्र मोदी का पुतला फूका गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया ने कहा है कि केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार किया जाना लोकतंत्र की हत्या के समान है। मोदी सरकार के राज मे किसान और सैनिक आत्महत्या करने पर मजबूर है। विनेश सनवाल ने कहा कि मोदी सरकार की अलोकतंत्रकारी तरीके से राहुल गांधी की दिल्ली मे कि गयी गिरफतारी की हम कांग्रेस जन घोर निदा करते है। इस अवसर पर मलिक अरोड़ा, महावीर प्रसाद आर्य, लता चैहान, कमलेश चैधरी, तपेश गौतम, राजरानी निमेष, सुनील उपाध्याय, मुकेश धनगर, शिखा चैधरी, प्रकाश शर्मा, निर्मल वर्मा आदि मौजूद थे। वहीं जिला युवा कांग्रेस द्वारा होलीगेट पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारे एवं प्रतिकात्मक पुतला दहन किया गया जिसका नेतृत्व जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने किया पुतला दहन के बाद विक्रम वाल्मीकि ने कहा कि नरेंद्र मोदी सैनिकों का उत्पीड़न करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे वन रैंक वन पेंशन की मांग कर रहे रामकिशन ग्रेवाल ने आत्महत्या की तथा जब उनके परिजनों को लाश तक देने से मोदी सरकार की पुलिस ने मना किया। युवक कांग्रेस अपने नेता राहुल गांधी का अपमान कतई बर्दास्त नहीं करेंगे तथा युवक कांग्रेस मोदी सरकार की हिटलरशाही का ईट का जवाब पत्थर से देंगे। इस दौरान सैनिकों के सम्मान में राहुल गांधी मैदान में के नारे लगाए गए इस अवसर पर मुख्य रुप से सेवादल चीफ मनोज गौड़ राहुल अरोरा अजय शर्मा जिलानी कादरी अरुण भारती एडवोकेट कृष्णा माहौर ठाकुर बिहारीलाल दीपक करोतिया अभिषेक गर्ग सुमित श्रीवास्तव सागर माहौर सुनील सैनी अर्जुन पंडित अमित चतुर्वेदी चिराग मुद्दीन विवेक गौड़ पप्पू गोला खुदा बख्श दीपक मौर्य विपुल पाठक आशीष अग्रवाल गंगाराम मौर्य देवेंद्र भटनागर आदिल खान विकास चैधरी आकाश वाल्मीकि आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. लोहिया की बेचैन विरासत, कांग्रेस-मुक्त भारत का पहला खाका

  1. लगातार हार के बाद कांग्रेस का धुंधला होता भविष्य

  1. कर्नाटक में लीडरशिप की जंग से कांग्रेस की फजीहत




Mediabharti