कांग्रेसियों ने हेमा मालिनी का पुतला फूंका

 कांग्रेसीजन सांसद हेमामालिनी का होलीगेट पर पुतला फूंकते हुए 

मथुरा। मथुरा की सांसद हेमा मालिनी द्वारा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ‘बेचारा’ कह देने पर कांग्रेसियों में उबाल है। आज शहर कांग्रेस अध्यक्ष आबिद हुसैन के नेतृत्व में होलीगेट चैराहे पर हेमा मालिनी का पुतला फूंककर कांग्रेसियों ने विरोध जताया और तीखी टिप्पणी करते कहा कि यह फिल्मी दुनिया का पर्दा नहीं जिस पर नाच-गाकर जनता का दिल जीत लिया जाये। राहुल के परिवार की पहचान दुनिया के पर्दे पर है। तीखे प्रहार करते कांगे्रसजनों ने कहा कि जो सांसद अपनी शादी के समय खुद अपना नाम बदलकर दूसरी शादी करती हों उससे बड़ी ‘बेचारगी’ और क्या हो सकती है। एक बच्ची को मरा छोड़कर अपना इलाज कराने मुंबई पंहुच गयीं क्योंकि बच्ची से ज्यादा उन्हें अपने चेहरे को बचाना था। इससे ज्यादा संवेदनहीनता और क्या हो सकती है? इस मौके पर उमेश शर्मा, विनोद खण्डेलवाल, डा. जमुना प्रसाद, मनोज गौड़, गजानंद चतुर्वेदी, राहुल अरोड़ा, देवेन्द्र लल्ला, राजू फारूखी, चमन खां, सवाना, ओमवती माहौर, दयारानी वर्मा, शीला माहौर, खुदाबख्श, अमित चतुर्वेदी, गिरीशचन्द्र शर्मा, देवेन्द्र भटनागर आदि मौजूद थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti