कानपुर । भारत और न्यूजीलैंड के बीच यहां के ग्रीन पार्क स्टेडियम में तीन मैच की सीरीज के पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल जारी है। यह भारत का 500वां टेस्ट है। भारत ने शनिवार को लंच के कुछ ही देर बाद न्यूजीलैंड को पहली पारी में 95.5 ओवर में 262 रन पर समेट दिया। जवाब में भारत ने दूसरी पारी में चायकाल के समय तक 18.1 ओवर में 52/1 रन बना लिए। मुरली विजय (14) क्रीज पर हैं। लोकेश राहुल (38) पैवेलियन लौट गए। टीम इंडिया की कुल बढ़त 108 रन की हो गई है।
इससे पहले एक समय न्यूजीलैंड के 255 रन पर पांच विकेट थे, लेकिन अगले पांच विकेट सात रन की कीमत में ही गिर गए। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने पांच, रविचंद्रन अश्विन ने चार और उमेश यादव ने एक विकेट लिया। जडेजा ने एक ओवर में तीन विकेट चटकाए, लेकिन वे हैट्रिक से चूक गए। न्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियमसन और टॉम लैथम ने अर्धशतक जमाए। विलियमसन ने 137 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 75 और लैथम ने 151 गेंदों पर पांच चौकों के सहारे 58 रन की पारी खेली। ल्यूक रोंची ने 38, मिशेल सेंटनेर ने 32, मार्टिन गुप्टिल व विकेटकीपर ब्रायन वाटलिंग ने 21-21 रन बनाए। रॉस टेलर, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट खाता भी नहीं खोल सके। मार्क क्रेग ने दो रन बनाए, जबकि नील वेगनर बगैर खाता खोले नाबाद लौटे।
टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय के अर्धशतकों की मदद से 318 रन बनाए थे। दूसरे दिन बरसात की बाधा के कारण एक सत्र का खेल नहीं हो पाया। न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को स्टंप्स के समय तक 47 ओवर में 152/1 रन बनाए थे।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
लोहिया की बेचैन विरासत, कांग्रेस-मुक्त भारत का पहला खाका
क्या भारत में चुनाव जीतने का असली पासपोर्ट आज भी जाति का प्रमाणपत्र है?
भारत में भाप वाले इंजन से हाई स्पीड ट्रेन तक रेलवे की यात्रा