कामधेनु डेयरी आवेदकों की जाॅच कर तुरन्त राशि उपलब्ध कराये- डीएम

कलैक्ट्रेट सभागार में अधीनस्थों के साथ कामधेनु डेयरी के सम्बन्ध में बैठक करती डीएम बी0 चन्द्रकला एवं अन्य

मथुरा। जिलाधिकारी बी0चन्द्रकला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कामधेनु एवं मिनी डेयरी की बैठक पशुचिकित्सक व संबंधित बैंक मेनेजरो के साथ सम्पन्न हुयी। कामधेनु के 5 व मिनी कामधेनु डेयरी के 30 मामले  बैंक मेनेजरो व लाभार्थियों के बीच निस्तारण हेतु प्रस्तुत किये गये। जिलाधिकारी ने बैंक मेनेजरो को सख्त निर्देश दिये है कि इस योजना के तहत लाभार्थी की जांच शीघ्र पूर्ण कराकर उन्हें राशि उपलब्ध कराये ताकि लाभार्थी अपना रोजगार शुरू कर सके। किसान के्रडिट कार्ड तथा अन्य लाभो के बारे में जिलाधिकारी ने कडा रूख अपनाते हुए बैंक प्रबंधको से कहा है कि किसी भी लाभार्थी व्दारा मांगे जा रहे ऋण के आवेदन पत्रो को अधिक समय तक लंबित न रखा जाये। आवेदन पत्रो पर शीघ्र जांच कर अपनी आख्या सहित ऋण उपलब्ध कराये यदि कोई पात्रता की श्रेणी में नही आता है तो उसपर भी अपनी आख्या सहित टिप्पणी अंकित करे जिससे कि आवेदक को इधर उधर न भटकना पडे। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल तथा अच्छे प्रगतिशील कृषकों को बधाॅई देते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का शीर्ध निदान किया जायेगा। इस अवसरपर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एस0के0 मलिक ने अपनी विभागीय योजनाओ उपस्थित जनों को अवगत कराया। 2671


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti