कामधेनु डेयरी स्थापना को 10 जनवरी तक करें आवेदन

मथुरा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने अवगत कराया है, कि कामधेनु योजनान्तर्गत पूर्व में चयनित लाभार्थियों में से पात्र लाभार्थियों न पाये जाने के कारण शासन द्वारा जनपद मथुरा में 100 दुधारू पुशुओं की कामधेनु डेयरी इकाईयों की ब्याज मुक्त ऋण योजनान्तर्गत दुधारू गाय भैंस की 03 इकाईयों की स्थापना की जानी है। इस योजनान्तर्गत डेयरी की लागत का 25 प्रतिशत लाभार्थी को मार्जिन मनी के रूप में स्वंय लगाना होगा तथा 75 प्रतिशत लाभार्थी को बैंक से स्वंय ऋण स्वीकृत कराना होगा। लाभार्थी द्वारा बैंक से प्राप्त ऋण पर ब्याज की पूर्ति 05 वर्षो तक विभाग द्वारा बैंक को ही की जायेगी, लाभार्थी के पास गाय भैंस हेतु शेड बनाने के अतिरिक्त न्यूनतम 02 एकड़ भूमि होना आवश्यक है। 100 दुधारू पशुओं की एक यूनिट स्थापित होने में कुल धनराशि रू0 12051220 एक करोड़ बीस लाख इक्कयावन हजार बीस की लागत आयेगी, जिसमें लाभार्थी को 25 प्रतिशत धनराशि रू0 3013000 मार्जिन के रूप में तथा 75 प्रतिशत धनराशि 9038220 रू0 नब्बे लाख अड़तीस हजार दो सौ बीस बैंक से स्वीकृत कराना होगा। कामधेनु डेयरी इकाई हेतु आवेदन किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त कर अन्तिम तिथि 10 जनवरी तक राजीव भवन स्थिति मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मथुरा के कार्यालय में जमा किया जा सकेता है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti