मथुरा। जनपद के विभिन्न स्थानो पर हुई सडक़ दुर्घटनाओ में एक की मौत हो गयी जब कि दो वहनो समेत आधा दर्जन अन्य घायल हो गये। वहीं कुछ समय पूर्व हुई एक अन्य सडक़ दुर्घटना में घायल दम्पत्ति व उनके पुत्र की उपचार के दौरान मौत हो गयी।
थाना कोसीकलां के अंतर्गत आगरा दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ईदगाह तिराहे पर बैगनार गाड़ी संख्या एच0आर0 26 सी0सी0 6092 ने एक अन्य गाड़ी में टक्कर मार दी जिसमें गाड़ी में सवार बबिता व कविता पुत्री कल्लू निवासी सतुआगढ़ी थाना हसनपुर जनपद पलवल हरियाणा घायल हो गये जबकि दिवांगू की मौके पर ही मौत हो गयी। इसी थानान्तर्गत बृज नर्सिंग होम के सामने गाड़ी संख्या डी0एल0 1 सी0 9816 ने कस्बा कोसी के भगवती मार्ग निवासी विनीत राय की बहन को टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना फरह के अंतर्गत आगरा दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हिन्दुस्तान कालेज के पास डम्फर संख्या यू0पी0 85 टी0 9606 ने दो मोटर साइकिलो में टक्कर मार दी जिसमें मोटर साइकिल सवार जितेन्द्र वघेल पुत्र नेमीचन्द्र निवासी सिकन्दरपुर थाना न्यू आगरा जनपद आगरा समेत चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलो को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।





