मथुरा। शादी समारोह में आये युवक को कार ने रौंद दिया जिससें उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सदर बाजार क्षेत्र के गोकुल बैराज मोड़ के पास लक्ष्मी गार्डन में शादी समारोह में भाग लेने आया देवी सिंह पुत्र गोपाल निवासी सेलखेड़ा बलदेव शादी में भाग लेने के वाहन रात्रि करीब दस बजें घर जाने के लिए बाहन का इन्तजार कर रहा था कि तभी कार संख्या डीएल 12 सी 0610 के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए देवी सिंह में टक्कर मार कर भाग गया। टक्कर मारकर भागते कार का ग्रामीणों ने पीछा भी किया लेकिन कार चालक ग्रामीणों के हाथ नहीं लग सका। लेकिन ग्रामीणों ने कार का नम्बर नोट कर लिया तथा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचें थाना प्रभारी सदर ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं घटना की रिपोर्ट मृतक के परिजनों ने अज्ञात कार चालक के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।





