मथुरा। थाना हाईवें क्षेत्र के बाजना पुल के पास कार ने सडक किनारे खड़ें युवक में टक्कर मार दी जिससें युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाॅ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।
मिली जानकारी के अनुसार कार संख्या एचआर 30 एच 6854 के अज्ञात चालक ने सड़क किनारे खड़ें मुकेश पवार में टक्कर मार दी जिससें मुकेश पवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को देख आसपास के लोगों ने घटना स्थल पर पहुंच कर घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहाॅ कुछ देर उपचार के दौराान मुकेश पवार ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैंे। घटना की रिपोर्ट मृतक की पत्नी श्रीमती अनीता पवार पत्नी मुकेश पवार निवासी म076 सेक्टर नम्बर 3 कैलाश नगर वृन्दावन ने पुलिस में अज्ञात कार चालक के विरूद्व दर्ज कराई हैं।





