मथुरा। कोसीकलां पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक रिट्ज कार में भरी शराब पकड़ी है। इस संबंध मंे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। शराब की कीमत डेढ लाख रूपये बतायी गयी है। इस देशी शराब को दशहरा पर जनपद में खपाने की योजना पर पुलिस ने पानी फेर दिया है। हरियाणा यूपी बाॅर्डर पर पुलिस की निगरानी के कारण शराब माफिया परेशान हैं। इनका धंधा चैपट हो गया है। आज कोटवन चैकी प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा ने कार संख्या 6116 को रोका तो उसमें शराब मिली। नजफगढ दिल्ली निवासी दिनेश पुत्र रविन्द्र को इस संबंध में पकड़ा है।





