कार सवार बदमाशों ने की बाइक चालक से असलाह के बल पर लूट

मथुरा। थाना हाईवें क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गौकुल रेस्टोरेन्टों के पास कार सवार बदमाशों ने असलाह के बल पर बाइक सवार युवक से मारपीट कर उससें नगदी, मोबाईल, पर्स व अन्य कागजातों को लूट कर ले गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार थाना सदर बाजार निवासी सदर निवासी सुमन यादव अपनी बाइक से किसी कार्य से राजमार्ग से शहर होते हुए घर वापस लौट रहें थे कि गोकुल रेस्टोरेन्टों के पास एक कार ने सुमन यादव की बाइक को ओवर टेक कर रोक लिया और असलाह के बल पर उसें साथ मारपीट कर उसके साथ लूटपाट करते हुए करीब 35 हजार रूपयें की नगदी, मौवाइल, पर्स घड़ी व सोने की चैन को लूट कर भाग गये। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़त से बदमाशों के बारे में जानकारी कर उनकी तलाश शुरू कर दी हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti