कार्तिक पूर्णिमा स्नान से पापों से मिलती है मुक्ति- आचार्य विष्णु

कार्तिक पूर्णिमा पर बल्देव में रूद्रभिषेक करते आचार्य विष्णु जी, सुजीत वर्मा एवं अन्य

बल्देव। कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में खडैरा घाट स्थित राम दुलारे तुम रखवारे आश्रम पर विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्तिक कथा के साथ यज्ञ, महाभिषेक व मां यमुना की भव्य आरती कर जनमानस कल्याण की कामना की गयी। वहीं हजारों भक्तों ने प्रसाद स्वरूप दालबाटी का प्रसाद भी ग्रहण किया। कार्तिक के विशेष महात्यम को बताते हुए बलभद्र शक्ति पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य विष्णु महाराज ने बताया कि जाने और अंजाने में ब्रह्म हत्या, सदृश पाप भी कार्तिक स्नान करने से व्यक्ति पाप मुक्त हो जाता है। इस अवसर पर नारायण दास बाबा, चेयरमैन प्रतिनिधि नवीन वर्मा, युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा, राजू पंडित, शिवात्म चैतन्य महाराज, राजकुमार वर्मा, सतीश पांडे, शैलेंद्र जादौन, जयपाल छौंकर, हरीश पांडे, राजू वर्मा, राधारमन सौनी, दिनेश शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login