कालशर्प शांति यज्ञ के दौरान आए दोष पीड़ित लोग
मथुरा। काल सर्प योग शांति व पितृ दोष निवारण महायज्ञ आज श्रीजी मंदिर श्री विद्यापीठ गताश्रम टीला पर सम्पन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने आहूति दी। ब्रज समाज हरि संकीर्तन संघ के तत्वावधान में लगाए गए इस महायज्ञ में अरविन्द शास्त्री व भोला महाराज ने आचार्य की भूमिका निभाई।





