काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन......

 कर्मचारी संघ के पदाधिकारी काली पटटी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते हुए 

मथुरा। जिला अस्पताल में कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने आज सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों को लेकर काली पटटी बांधकर विरोध किया। इस संबंध में कर्मचारी एसपी गौतम ने बताया कि सातवें वेतन आयोग में कर्मचारियों के हितों को ध्यान में न रखते हुये जो अपनी रिपोर्ट भेजी है उसमें कर्मचारियों पर कोई ध्यान नहीं दिया है जबकि अधिकारियों के वेतन बढाये गये हैं। उन्होंने कहा कि क्या बड़े अधिकारियों के लिये ही मंहगाई है? छोटे कर्मचारियांे के लिये मंहगाई नहीं है। यदि केन्द्र सरकार ने हमारी बात को नहीं सुना तो उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश के कर्मचारी सड़कों पर उतरने के लिये बाध्य होंगे। विरोध करन ेवालों में मुकेश गौतम, आरके चूड़ामणि, सुभाष शर्मा, देवपाल सिंह, लाखन सिंह, मुन्नी यादव, डीसी गुप्ता, देवेन्द्र शर्मा, राजेश कुमार, गिर्राज किशोर, आदेश कुमार आदि मौजूद थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti