दो ट्रक काला तेल व स्कार्पियों बरामद, नौ गिरफ्तार
मथुरा। जनपद में काले तेल का कारोवार बड़ें पैमाने पर अपने पैर पसारता जा रहा है जहाॅ जनपद पुलिस इसके ठिकानों को पर आये दिन छापेमार कार्यवाही को काला तेल का कारोवार करने वालों के विरूद्व कार्यवाही कर अपनी इतिश्री कर लेती हैं। वहीं काले तेल के कारोवार करने वाले लोग ठिकाने बदल बदल कर अपने व्यापार को दिन दूना और रात चैगुना करने में जुटें हुए हैं। इसी श्रंखला में जनपद की क्राइम ब्रांच व थाना शेरगढ पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर थाना शेरगढ़ क्षेत्र के गाॅव खुरशी में चल रहें अवैध काले तेल के गोदाम पर छापे मार कार्यवाही की। पुलिस की छापेमार कार्यवाही से जहाॅ तेल कारोवारियों में हड़कम्प मच गया। वहीं पुलिस ने मौके से लाखों रूपयें कीमत का दो ट्रक काला तेल व उक्त तेल को बनाने के उपकरण व एक स्कार्पियों गाड़ी को मौक से कब्जें में लेते हुए नौ काला तेल कारोवारियों को हिरासत में लिया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद पुलिस के आला अधिकारियों को कई दिन से थाना शेरगढ़ क्षेत्र में काले तेल का कारोबार होने की सूचना मिल रही थी। इन्हीं सूचनाओं पर पुलिस ने क्षेत्र में मुखविरों का जाल बिछा दिया। इसी के चलते जनपद की क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली की थाना शेरगढ़ के गाॅव खुरशी के पास जंगल में एक टीन शैड में काले तेल का कारोवार बड़ें पैमाने पर चल रहा हैं। क्राइम ब्रांच टीम ने थाना शेरगढ़ पुलिस कें सहयोग से गाॅव में मुखविर द्वारा बताये स्थान पर छापामार कार्यवाही की तो पुलिस को देख गौदाम में कार्य कर रहें लोग भागने लगें। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर गौदाम में कार्य कर रहें नौ लोगों को हिरासत में लेते हुए मौके से दो ट्रकों में भरा काला तेल व गौदाम में रखें कच्चा काला तेल जिसकी कीमत लाखों में बताई जाती हैं। इनके के अलावा पुलिस ने मौके से एक स्कार्पियों गाड़ी के अलावा काला तेल तैयार करने में उपयोग होने वाले उपकरण भी बरामद किये हैं। पुलिस पकड़ें गये लोगों से गोदाम मालिक के बारे में विस्तुत जानकारी करने में जुटी हैं।





