काष्र्णि गुरू शरणानन्द जी महाराज के सहयोग से यमुना सफाई अभियान हुआ तेज

काष्र्णि गुरू शरणानन्द जी महाराज के सहयोग से यमुना सफाई अभियान हुआ तेज , घाट के सामने निकला स्वच्छ जल 

विरक्त संत रमेश बाबा, गुरू शरणानन्द जी व संत विज्ञानाचार्य जी के सानिध्य में यमुना रक्षक दल द्वारा घाटों पर सफाई कार्य जारी है। यमुना भक्तों के सतत सफाई अभियान से घाट पुनः अपने पुरातन स्वरूप को प्राप्त कर जगमगा उठे है। 2 मई शुक्रवार को काष्र्णि गुरू शरणानन्द जी महाराज द्वारा यमुना सफाई अभियान में 2 जेसीबी व 4 टेक्टर चलवाकर सफाई अभियान को गति प्रदान की गई। गुरू शरणानन्द जी के सहयोग से घाटों के सामने सफाई कार्य को तेज कर दिया गया है। किशन गंगा घाट के सामने सफाई के दौरान जेसीबी मशीन द्वारा जल स्तर जानने के लिये खुदाई की गई। 7- 8 फुट की खुदाई के पश्चात् घाट के सामने यमुना जल देखने को मिला। खुदाई में निकले स्वच्छ जल को देखकर यमुना भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गयी। सभी यमुना भक्तों ने यमुना जल का पान किया। कम गहराई पर भूमि जल स्त्रोत से निकले जल को देखकर यमुना भक्तों के द्वारा घाटों के सामने इसी भूमि जल स्त्रोत से निकले जल को घाटों पर लाने का विचार किया  जाने लगा है। घाट के सामने कम गहराई पर जल के कारण इस विकल्प पर भी विचार किया जाने लगा है कि घाटों के सामने से भूमिजल स्त्रोत से जल निकाल कर घाटों पर स्वच्छ जल लाया जाये। 

दूसरी ओर यमुना रक्षक दल द्वारा यमुना आन्दोलन को गति देने हेतु अक्षय तृतिया के पावन पर्व से गांव-गांव प्रभात फेरी व जनजागरण का कार्य प्रारम्भ कर दिया। यमुूना भक्तों के द्वारा गांव-गांव जाकर हरिनाम संकीर्तन कर यमुना के प्रति लोगों को जाग्रत करने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। यमुना रक्षक दल के राष्टिय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि अक्षय तृतिया के पावन पर्व से यमुना रक्षक दल द्वारा प्रभात फेरी व गांव- गांव प्रचार रथ निकाल कर जनजागरण का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है जिससे यमुना आन्दोलन को मजबूत बनाया जायेगा।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS

  1. Agra Battles Water Crisis As Yamuna Is Highly Polluted




Mediabharti