मथुरा। पुलिस महानिरीक्षक एवं संयुक्त निदेशक नागरिक सुरक्षा निदेशालय लखनऊ अभिताभ ठाकुर, राजेश कुमार जिला मजिस्टेªट एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा मथुरा तथा हेमसिंह नगर मजिस्टेªट उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा मथुरा ने संयुक्त रूप से सभी जनसाधारण से अपील की है कि वह अपने घर, दुकान, फैक्ट्री, हाॅस्पीटल, होटल, गेस्ट हाऊस, धर्मशाला आदि में बिना पुलिस जाॅच कराये किसी भी व्यक्ति को न रखें क्योंकि उक्त व्यक्ति कोई चोर, हत्यारा, ठग या आतंकवादी भी हो सकता है और किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। जिसका आप आपके परिवार तथा समाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और किसी भी गम्भीर परेशानी में स्वयं भी फस सकते है।
उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की है कि यदि आपने अभी तक ऐसा नहीं किया है तो तुरन्त पासपोर्ट साइज के दो फोटो, आईडीप्रूफ, एड्रस प्रूफ की काॅपी लेेकर उससे सारी जानकारी पूछकर अपने क्षेत्र के थाने में पुलिस जाॅच के लिये जमा करादें और अपने कत्र्तव्य का पालन करें तथा अपने पड़ोसी और रिश्तेदारों से भी कराकर स्वच्छ समाज को बनाने में भागीदार बनें।
-------------------------------





