किरावली के व्यापारी से स्कापिर्यो सहित लाखों की लूट

मथुरा। मथुरा-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कीठम से निकट गत रात को हथियारबंद बदमाशों ने किरावली के व्यापारी से लाखों की लूटपाट की गई। लुटेरे स्कर्पियो को भी लूट कर ले गए जिसे बाद में फरह पुलिस ने बरामद कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार किरावली के रहने वाले व्यापारी मुकेश अपनी स्कार्पियो गाड़ी में दिल्ली से सामान लेकर आगरा की ओर जा रहे थे तभी कीठम से करीब दो किमी आगे हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनसे नगदी और सामान लूट लिया। बदमाश व्यापारी की गाड़ी को भी लूटकर ले गये। व्यापारी ने इसकी सूचना फरह पुलिस को दी जिसके बाद अछनेरा, सिकंदरा और फरह पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते अछनेरा के जंगलों से स्कार्पियो बरामद कर ली लेकिन लूट का माल और अपराधियों तक पुलिस नहीं पंहुच पायी है।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti