मथुरा । थाना छाता के गांव धमसिहा निवासी सेवल पुत्र खिल्ली ने आधा दर्जन लोगों पर धोखाधड़ी कर उसके 8 वर्षीय बेटे शिव का अपहरण कर उसे अब जान से मारने की धमकी दी जा रही है। बताया गया कि गत 3 अगस्त को शिव का नामजद जगदीश पुत्र दुर्गा निवासी राधा का नगला फरह, पूरन पुत्र खिल्ली, हरदेव पुत्र धन्नो, जीतू पुत्र दयाचन्द्र, मंगले पुत्र अम्मी, मीना पुत्र श्याम जो इसी क्षेत्र के रहने वाले है। इन लोगों ने अपहरण कर लिया और अब लड़के के बाप को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। न्यायालय के आदेश पर घटना की रिपोर्ट दर्ज हुई है।





