किसान इण्टर कालेज सौंख खेड़ा का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया

   

कम्प्यूटर रूम का फीता काटते विधायक श्री जैन

विद्यालय की छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं

मथुरा। जनपद के किसान इण्टर कालेज सौंख खेड़ा में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया। प्रथम दिन खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राष्ट्रीय कोच एवं अन्तर्राष्ट्रीय धावक अरुण कुमार आर्य ने खेलकूद के बारे में जानकारी दी। प्रतियोगिताओं के शुभारम्भ पर मुख्यातिथि आईपीएस डा0 अजयपाल शर्मा ने बच्चों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं छात्रों की संख्या को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। समापन समारोह की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश ने की। मुख्यातिथि शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन पधारे। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष किसान इण्टर कालेज का प्रतिनिधित्व उप जिलाधिकारी मांट रामसेवक द्विवेदी ने किया। मंचासीन लोगों में डा0 महेन्द्र सिंह प्रधानाचार्य केन्द्रीय विद्यालय मथुरा, दुलीचन्द पूर्व छात्र, ठा0 कुशल पाल सिंह उपाध्यक्ष, श्रीमती सुनीता शर्मा थे। 

प्रारम्भ में विद्यालय के सचिव केके चूड़ामणि ने 65 साल की उपलब्धियों की जानकारी दी इसके उपरान्त पीटी व सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। पूर्व छात्र संजय सारस्वत एड0 ने क्षेत्रीय जनता से पुनः विद्यालय की कीर्ति को बुलन्दियों तक पहुँचाने की अपील की। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय पचैरी और महामंत्री डा0 मनवीर सिंह ने छात्र छात्राओं को सम्बोधित कर उत्साहवर्धन किया। मुख्यातिथि विधायक जगवीर जैन ने विद्यालय के संस्थापक स्व0 पुरुषोत्तम लाल चूड़़ामणि का स्मरण कर उन्हें अपना आदर्श बताया और कहा कि सरकार विद्यालयों में शिक्षकों व फर्नीचर की कमी जल्द पूरा कराए। उन्होंने कम्प्यूटर प्रयोगशाला का उद्घाटन किया एवं विद्यालय के विकास की आवश्यकताओं के लिए दो लाख रुपये अपनी निधि से देने की घोषणा की। 

अध्यक्षीय सम्बोधन में विधायक पूरन प्रकाश ने शिक्षा की दुर्दशा और बोर्ड परीक्षा केन्द्रों की धांधली पर विस्तार से बोला और विद्यालय के मार्ग निर्माण को निधि से 5 लाख रुपये की घोषणा की। जिलाधिकारी प्रतिनिधि रामसेवक द्विवेदी उप जिलाधिकारी मांट ने छात्रों से कहा कि अपने को छोटा न समझें, व्यर्थ गंवाया गया समय कभी वापस नहीं आता है। घर के बुजुर्गों की इज्जत करें, उन्होंने क्षेत्रीय जनता से भी अनुरोध किया कि वे ईष्र्या की भावना त्याग कर परस्पर मेल जोल से रहें। उपाध्यक्ष ठा0 कुशलपाल सिंह पूर्व विधायक ने छात्रों से कठिन परिश्रम करने का आह्वान किया। समारोह में आगन्तुकों ने क्षेत्रीय और जिला स्तर विजयी एवं विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिताओं में विजयी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। करीब सौ गरीब छात्रों को गर्म वस्त्र दिए गए। अन्त में मुख्यातिथि, अध्यक्ष एवं विशिष्ट जनों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र शिवसिंह वर्मा निवासी मुरसैनियां को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया जिन्हें राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जा चुका है। स्मरण रहे कि इस विद्यालय की एक पूर्व छात्रा डा0 सरोज चूड़ामणि गोपाल भी राष्ट्रपति एवं पद्मश्री सम्मान से सम्मानित हो चुकी हैं जिन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई हुई है। समारोह में कमल कौशिक, जीवन प्रकाश यादव, हेमन्त यादव, सुधाकर उपाध्याय, जगदीश शर्मा, प्रदेश गुप्ता, देशराज सिंह, राजेश सिंह व विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, प्रधान, अभिभावक व भारी संख्या में अन्य जन उपस्थित थे। लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों को नकद पुरूष्कार भी किया। प्रधानाचार्य चन्द्रभान सिंह ने आभार व्यक्त किया। संचालन देवेन्द्र सिंह परिहार, लोकेन्द्र सारस्वत और बांके बिहारी सारस्वत ने किया। मिष्ठान वितरण के साथ समारोह सम्पन्न हुआ।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti