किसान जागरूकता सम्मेलन एवं कृषि प्रदर्शनी का सांसद हेमा मालिनी ने किया उदघाटन

किसान जागरूकता सम्मेलन एवं कृषि प्रदर्शनी का सांसद हेमा मालिनी ने किया उदघाटन किसान जागरूकता सम्मेलन के दौरान सांसद हेमामालिनी उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए 

मथुरा, 30 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों के विषय में बहुत संवेदनशील हैं और कृषकों को समृद्ध बनाने हेतु उन्होंने अनेकों लाभकारी योजनायें संचालित की हैं। उन्होंने कहा कि इनमें नई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना देश का भाग्य बदलने वाली सिद्ध होगी। यह बात सांसद एवं सिनेस्टार हेमामालिनीआज शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एंव गौ अनुसंधान संस्थान परिसर में आयोजित किसान जागरूकता सम्मेलन का उद्घाटन अवसर पर कही। 

श्रीमती हेमा मालिनी शनिवार को यहां पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ-अनुसंधान संस्थान परिसर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना विषय पर आयोजित किसान जागरूकता सम्मेलन एवं कृषि प्रदर्शनी का दीप प्रज्वलित कर उदघाटन करने के उपरान्त ‘‘बृज में कृषि एवं पशु पालन‘‘ पुस्तिका का विमोचन और प्रदर्शनी मंडपों का भ्रमण करते हुए किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी वितरित किये।

श्रीमालिनी ने कहा कि किसानों की आंधी-तूफान, ओलावृष्टि, बाढ़, सूखा आदि देवी आपदाओं से बर्बादी की आम समस्याओं पर पूरे मंथन के उपरान्त हमारे प्रधानमंत्री ने जो नई किसान फसल बीमा लागू की है उसमें पूर्व की बीमा योजनाओं की कमियों के निवारण को भी शामिल करते हुए देय प्रीमियम राशि बहुम कम रखी है। उन्होंने कहा कि इस योजना में क्षति पर किसान को उसकी लागत के अनुसार बीमा राशि देने का प्राविधान है। साथ ही कहा कि इसमें अब तक 23 प्रतिशत ही किसानों के बीमा हैं और आव्हान किया कि योजना के लाभ हेतु सभी कृषक पंजीकरण कराके लाभ उठायें।

 किसान जागरूकता सम्मेलन का दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ करती सांसद हेमामालिनी एवं लगे पंडाल में शिरकत करते हुए सांसद ने किसानों की लाभकारी प्रधानमंत्री सिंचाई योजना, विद्युत सम्बन्धी दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड सहित यूरिया के दुरूपयोग रोकने हेतु नीम कोटेड यूरिया की आपूर्ति और बृज की गायों के संरक्षण हेतु राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना सम्बन्धी विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने भगवान कृष्ण की नगरी से सांसद बनने को अपना सौभाग्य बताते हुए कहा कि ऋषि मुनियों एवं किसानों की इस धरा की समस्याओं के निवारण हेतु वे सदैव तत्पर रहेंगी अैर अन्नदाता किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु जिस स्तर पर भी प्रयास किये जाने हैं उसमें वे किसी प्रकार की कोताई नहीं बरतेंगी। उन्होंने इस अवसर पर किसानों की समस्यायंे भी सुनी और उनके शीघ्र निराकरण कराने की कार्यवाही का आस्वासन दिया।

विधायक पूरन प्रकाश ने ओलावृष्टि एवं सूखा प्रभावित अनेकों कृषकों को अब तक भी फसल मुआबजा एवं फसल बीमा की राशि न मिलने की समस्यायें रखी और सड़क, बिजली, पानी जैसे बिन्दुओं पर सकारात्मक प्रयास किये जाने के साथ विश्वविद्यालय की ओर से किसानों के पशुओं को भी सुविधाओं का लाभ दिलाने की मांग की।

मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि इनके लाभ हेतु अब पारदर्शिता के लिए आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन का प्राविधान है। उन्होंने कहा कि पंजीयन के आधार पर सुविधाओं में प्रथम आगत-प्रथम पावत पद्धति पर कृषकों को सुविधाओं का लाभ प्राविधानित है। उन्होंने जनपद के लगभग 1.75 लाख किसानों मंे केवल 55 हजार के ही पंजीयन और 2/3 के अब भी बाकी रहने पर आव्हान किया कि सभी किसान कुछ दिन बाद आयोजित होने वाले शिविरों में खतौनी-खाते का नम्बर देकर सुविधाओं का लाभ पाने के लिए पंजीयन अवश्य करायें। उन्होंने आॅर्गेनिक खेती सम्बन्धी जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय परम्परागत योजना में मथुरा को भी शामिल कराया गया है जिसमें लगभग 50 एकड़ भूमि पर सामूहिक किसान ऐसी खेती कर सकेंगे। योजना में किसानों अनुदान के अलावा मार्केटिंग की भी सुविधा सुलभ होगी। उन्होंने किसानों से क्लस्टर में आवेदन करने का आव्हान किया ताकि मुख्यालय भेजकर योजना को स्वीकृति दिलायी जा सके।

उप महानिदेशक (कृषि प्रसार) भाकृअनुप डा. एके सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय फसल बीमा योजना में अब लागत के अनुसार भरपायी के अलावा फसल काटने के 15 दिन बाद भी नुकसान पर किसानों की भरपायी का प्राविधान है। उन्होंने प्रधानमंत्री के 2022 तक दुगुनी फसल के मिशन को साकार करने हेतु मृदा स्वास्थ्य कार्ड की संस्तुति अनुसार उर्वरकों का प्रयोग करने पर बल देते हुए कहा कि लागत वृद्धि के रहते बीमा भी आवश्यक है। ऐसे में सभी किसान प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बीमा योजना में पंजीयन करायें। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केएमएल पाठक ने आंगन्तुकों का स्वागत करते हुए कहा कि किसान हित में ऐसे कार्यक्रम निरंतर कराये जायेंगे। कार्यक्रम समन्वय डा. एसके मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी आंगन्तुकों का स्वागत किया। पूर्व में विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं ने विश्वविद्यालय गीत प्रस्तुत किया। भारी संख्या में प्रगतिशील कृषकगण इस अवसर पर उपस्थित रहे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti