मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में विकास खण्ड मथुरा के सभागार में दिनांक 17 जून 2015 को किसान दिवस का आयोजन किया जायेगा। उक्त जानकारी उप कृषि निदेशक ने अपनी पे्रस विज्ञप्ति में दी है। जिसमें कृषकों की कृषि से सम्बन्धित समस्याओं का मौके पर निदान किया जायेगा। उन्होंने सभी किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि 17 जून 2015 को विकास खण्ड मथुरा के सभागार में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समस्याओं का निदान पायें, साथ ही कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषि की नवीनतम तकनीकी जानकारी प्राप्त कर लाभ उठायें।





