किसान भवन से शुरू होगी सपा की विजय रथ यात्रा

सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष करेंगे रथयात्रा का शुभारंभसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष करेंगे रथयात्रा का शुभारंभ

मथुरा । मथुरा-वृंदावन विधान सभा प्रत्याशी एवं महानगर अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह आव्हान पर मुलायम संदेश अखिलेश विजय रथ यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें डा. अशोक अग्रवाल ने कहा कि इस रथयात्रा का शुभारंभ सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य किरणमय नंदा, सपा युवजन सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव लोहियावाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव द्वारा किया जाएगा। रथयात्रा डैम्पीयर नगर  में किसान भवन से प्रारंभ होकर सौंख अड्डा, भरतपुर गेट, होलीगेट, जनरल गंज, सदर, टैंक चैराहा, सिविल लाइंस, औरंगाबाद टाउनशिप तिराहा होकर हाईवे होते हुए प्रस्थान करेंगी। 

बैठक में प्रमुख रूप से अरूण दीक्षित, सौरभ चैधरी, मोनू ठाकुर, गुड्डू खांन, सुमित ठाकुर, रविन्द्र यादव, विभोर गौतम, कुंजबिहारी भारद्वाज आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti