किसान संघ के बैनर तले भूख हड़ताल पर बैठे किसान

मथुरा। औरंगाबाद राष्ट्रीय किसान संघ के बैनर तले गोकुल बैराज परियोजना केन्द्रीय भंडार औरंगाबाद में किसानों के मुआवजे की मांगों को लेकर 37 दिन से चल रहे धरने को आमरण अनशन में परिवर्तित कर रमेश सैनी, भीम सैनी आज मंगलवार को अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। 

भूख हड़ताल पर बैठे रमेश सैनी ने कहा कि किसानों का धरना विगत 37 दिन से निरंतर चल रहा है लेकिन हमारी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं, जब जिला प्रशासन का अब तक कोई भी अधिकारी हमारी सुध नहीं ली है। जब तक औरंगाबाद के किसानों की अधिग्रहण की गई जमीन का मुआवजा दिया नहीं जाएगा, जब तक हम सभी किसान भूख हड़ताल जारी रखेंगे। अनशनकारियों में भीम सैनी, कैलाश चंद सैनी, नथुआ निषाद, प्रेमचंद निषाद, रोहताश निषाद, पूरन चंद सैनी, पप्पू बाल्मीकि, अमर सिंह निषाद, होतीलाल सैनी आदि उपस्थित रहे।  


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti