किसान समस्याओं के त्वरित निस्तारण को अब 24 घण्टे खुलेगा कन्ट्रौल रूम

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने किसानों की समस्याओं को त्वरित गति से निस्तारित करने हेतु नागरिक सुरक्षा कार्यालय मथुरा में पूर्व से कार्यरत कन्ट्रोल रूम को अब 24 घंटे कार्यरत रहने के निर्देश दिये है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरेन्द्र सिंह सचान ने अवगत कराया है कि जनपद में आये भीषण चक्रवात, ओलावृष्टि एवं भूकम्प को दृष्टिगत रखते हुए प्रभावित किसानों तथा जन सामान्य की समस्याओं एवं प्राप्त होने वाली शिकायतोें का उच्चाधिकारियों द्वारा शीघ्र निस्तारण करने के उदद्ेश्य से नागरिक सुरक्षा कार्यालय मथुरा में कन्ट्रोलरूम स्थापित किया गया है जिसका टेलीफोन नम्बर 0565- 2470218 है। यह कन्ट्रोलरूम प्रातः 6.00 बजे से अपरान्ह 2.00 बजे तक तथा अपररान्ह 2.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक संचालित है। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में अब इस कन्ट्रोलरूम में रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 6.00 बजे से तृतीय शिफ्ट में निम्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। आर0बी0 सिंह सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड मथुरा मो0नं0 9410444994, अमित अग्रवाल वरिष्ठ लिपिक लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड मथुरा, गोबिन्द सिंह चपरासी लोक निर्माण विभाग मथुरा।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti