किसान समस्याओं को लेकर ‘आप’ ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

मथुरा। आम आदमी पार्टी ने आपदा पीडि़त किसानों को अभी तक मुआवजा न देने और बड़े पैमाने पर अनियमितता, किसानों को 75 रूपये से 150 रूपये के चैक देकर अपमानित करने पर नाराजगी जताते दिल्ली सरकार की तरह पचास हजार रूपये प्रति हैक्टेयर मुआवजे की मांग की है। आज किसानों की दुर्दशा पर जिला संयोजक अजय गौतम और डाॅ. भगत सिंह की अगुवाई में पार्टी के लोगों ने एक मार्च निकाला और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। इसमें गन्ने के उत्पादक किसानों के पिछले दो वर्षों से भुगतान न करने पर राज्य सरकार शुगर मिलों से प्रशासन द्वारा पैसा दिलवाने की मांग की है। सभी मण्डी समितियों में नहीं हो रही पारदर्शिता के साथ किसान उत्पादों की खरीद पर अफसोस जाहिर करते एक ही मूल्य पर सारा धान खरीदने पर कहा कि किसानों के उत्पाद पारदर्शिता के साथ खरीदे जायें और न्यूनतम मूल्य सख्ती से लागू किया जाये। किसानों के पिछले बिजली के बिल माफ किये जायें। इनके उत्पादों के भण्डारण की उचित व्यवस्था को भूमि अधिग्रहण किसानों की मर्जी से होना चाहिये और किसानों द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड पर ऋण लेने के बाद आपदा के समय )ण वसूली बीमा कंपनी से हो। इस अवसर पर अखिलेश पालीवाल, प्रदीप चतुर्वेदी, राहुल गर्ग, अतुल मदान, विजय कुलश्रेष्ठ सहित काफी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti