किसान सशक्तिकरण अभियान यात्रा आज मथुरा पहंुचेगी

मथुरा। अखिल भारतीय किसान सशक्तिकरण अभियान का आयोजन राजयोग एजुकेशन एण्ड रिसर्च फाउण्डेशन एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है। इस यात्रा का उद्देश्य शाश्वत् यौगिक खेती द्वारा पौष्टिक अन्न उत्पादन करना, खेती की लागत कम करके अधिक पैदावार प्राप्त करना तथा  किसानों भाईयों का जीवन स्थर ऊंचा उठाना है। उपरोक्त जानकारी केन्द्र प्रभारी बीके कुसुम बहन ने दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान यात्रा कल मथुरा पहुंचेगी। 

इस अभियान यात्रा में 22 सदस्य होंगे, जो दो चरणों में कल और 02 अक्टूबर 2015 को गांव-गांव में पहुंचकर किसानों को को शाश्वत यौगिक खेती तथा किसानों के सशक्तिकरण हेतु व्यवहारिक ज्ञान एवं प्रशिक्षण दंेगे। इस अभियान यात्रा के साथ तीन वाहन भी होंगे जिनके द्वारा किसानों को उत्तम खेती करने की जानकारी दी जायेगी। केन्द्र प्रभारी बीके कुसुम बहन ने बताया कि इस अभियान यात्रा के पहले चरण में कल जैंत, नारायण का नगला, परखम, चैमुहा, बाटी, राल, मघेरा और छटीकरा तथा दूसरे चरण में 02 अक्टूबर को गाॅंव कोसीखुर्द, मुंडेसी, तारसी, अडंूकी, भाई, बरारी और नगला में किसान भाईयों को राजयोग पर आधारित शाश्वत यौगिक खेती योजना की जानकारी दी जायेगी।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti