
मथुरा के आंदोलन की गूँज लखनऊ और दिल्ली तक सुनाई देगी- विजय पाल तोमर
आंदोलनात्मक रूप से और कानूनी रूप से दोनों तरीके से लड़ी जाएगी किसान की लड़ाई- पुरुषोत्तम
संघर्ष समिती बनाकर विधि परामर्श के अनुसार आंदोलन की कार्यवाही की जाएगी- डाॅ0 डीपी गोयल
प्रशासन की एकतरफा कार्यवाही की निंदा करती है भाजपा- बी0बी0 माहेश्वरी
आन्दोलनकारी से जेल में मिलकर लौटते भाजपाई
मथुरा। विगत दिनों गोकुल बैराज पर किसानो व् भाजपा कार्यकर्ताओ पर हुई पुलिस की बर्बरता के विरोध में भाजपा में तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जिला कार्यालय पर प्रदेश स्तरीय नेताओं की उपस्थिति में आगे के आंदोलन को धार देने के लिए कार्यकर्ताओ पर अत्याचार न होने देने के लिए व किसानो को मुआवजा दिलाने के लिए आगामी चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनायीं। इसके तहत संघर्ष समिति बनाकर जहां एक और आंदोलन को गति दी जाएगी वही दूसरी ओर विधि विशेषज्ञों का दल कानूनी लड़ाई लड़ेगा। आंदोलन के प्रथम चरण में किसानो व् कार्यकर्ताओ से मिलकर उनका सम्बल बढ़ाया जायेगा व् उनकी लड़ाई में पूर्ण सहयोग किया जायेगा और उन पर लगाये एक तरफा मुकदमे के खिलाफ पार्टी कानूनी लड़ाई लड़ेगी। बैठक में सभी लोगो ने किसनो की मुआवजे की लड़ाई का समर्थन करते हुए पुलिस की एकतरफा बर्बर कार्यवाही के विरोध में निंदा प्रस्ताव पारित किया। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन सिंह ने प्रदेश की अराजक सरकार को आगाह करते हुए कहा है कि लाठी और गोली के दम पर मजलूमों और किसानो की आवाज को नहीं दबाया जा सकता। भाजपा ऐसे अत्याचार के विरोध में सड़को पर संघर्ष करेगी और किसानों को मुआवजा दिलाने तक मथुरा लखनऊ और दिल्ली में भाजपा किसानो की आवाज बुलंद करेगी व अत्याचार के विरुद्ध खड़ी होगी। मुआवजे के पात्रो को मुआवजा मिलेगा व मुआवजे की मांग करने पर लाठी व गोली कतई स्वीकार नहीं होगी। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विजय पाल तोमर ने कहा की किसानो के हक की लड़ाई जायज है व भाजपा इसके इये प्रतिबद्ध है। आजादी के बाद आज तक अपने हक की बात करने किसान को आखिर कब तक छाती पर गोली और सर पर लाठी मिलेगी। अब यह सहन नहीं होगा और इस मामले का विस्तृत विवरण प्रदेश व केंद्रीय भाजपा नेतृत्व व केन्द्रीय गृह मंत्रालय को भी भेजा जायेगा। भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा की सारा आंदोलन चरणबद्ध रूप से भाजपा जिला इकाई के नेतृत्व में लड़ा जायेगा व क्षेत्र व प्रदेश के सभी नेता उसमें पूर्ण सहयोग करेंगे। पुलिस का एक तरफा दमनात्मक रवैया सोचनीय है और शांतिपूर्ण अन्दोलनकारियो पर लूट व् हत्या का प्रयास जैसे जघन्य मुकदमे प्रशासन के पूर्वाग्रह व् अखिलेश सरकार के अत्याचार की और परिणिती है। जिसे किभी भी कीमत पर सहन नहीं किया जायेगा व् हर स्तर पर विरोध किया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डा0 डीपी गोयल ने कहा की 1 नवम्बर की तारीख इतिहास में कला दिवस के रूप में लिखी जाएगी। जब निहत्थे किसानों व भाजपा कार्यकर्ताओ पर पुलिस व अखिलेश सरकार के गुंडों द्वारा बर्बर अत्याचार किये गए। लोगों के सर फोड़े गए, लोगो पर गोलिया चलायीं गयी, लोगों की हड्डिया तोड़ी गयी। जो कि अंग्रेज सरकार के अत्याचारों की यादों को पुनर्जीवित करती हैं। आंदोलन के विषय में बैठक के निर्णय अनुसार प्रथम चरण किसानो व कार्यकर्ताओं से घरों पर घटना स्थल पर व जेल में मिलकर उनका सम्बल बांधा जायेगा व पार्टी उनके साथ है। ऐसा विश्वास जागृत कराया जायेगा। आंदोलन को आगे चलने के लिए एक उच्च स्तरीय संघर्ष समति का गठन होगा व विधि परामर्श समिति अलग से बनेगी और इस लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाया जायेगा। उन्होंने साथ साथ प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा की भाजपा के कार्यकर्ता पर हुआ एक एक जुल्म भाजपा अपना अपमान समझेगी और उसकी बहाली के लिए सड़को से विधान सभा तक संघर्ष करेगी। बैठक को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ नेता बांके बिहारी माहेश्वरी, लक्ष्मी नारायण पाठक, तेजवीर सिंह, अजय पोइया, रविन्द्र पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह, देवेन्द्र शर्मा, श्याम सिंह अहेरिया, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, सतीश शर्मा शारदा गुप्ता ने घटना पर निंदा प्रस्ताव का समर्थन करते हुए प्रदेश सरकार से मुआवजे की कार्यवाही तत्काल निस्तारित करने, पीडि़त व् घायलों को मुआवजा देने, निर्दोषों को गिरफ्तार न करने, घायलों का पूर्ण इलाज कराने और जघन्य अपराध के मुकदमो को वापस लेने की मांग करते हुए जिला प्रशासन को चेतावनी दी की मांगें न मैंने पर सम्पूर्ण भाजपा आंदोलन करेगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। बैठक के निर्णयानुसार भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेताओं का दल जिला अध्यक्ष डॉ0 डी0पी0 गोयल व रविन्द्र पाण्डेय के साथ सदर थाना, जिला कारगर व पीडि़तों के आवास पर भी गया। बैठक में डाॅ0 डीएन गौतम, रघुवर तोमर, रमेश आर्य, कृष्ण कुमार मुन्ना, राजेश चैधरी, रामकिशन पाठक, बन्टी चैधरी, कारिंदा सिंह तरुण सेठ, हेमलता बेनीवाल, सुनीता सिंह, नवीन मित्तल, हीरा सिंह कुंतल, योगेन्द्र चतुर्वेदी, चिन्ताहरण चतुर्वेदी, संजय शर्मा, केपी सिंह लोधी, हरेन्द्र चैधरी, महीपाल सिंह, राजा भोज, योगेन्द्र भरंगर, सुमित शर्मा, खगेन्द्र सिंह, हेमंत अग्रवाल, संजय लावण्या, नितिन दिवाकर, माधव गुप्ता, अंकित बंसल, अनुराग बंसल, मीना गोला, कुलदीप गुर्जर, संत कुमार, जसवंत सिंह आदि थे। जनार्दन शर्मा, संजय गोविल, राम दास चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS