मथुरा। भाजपा के प्रदेश महामन्त्री धर्मपाल सिंह ने आज पत्रकारो को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा आगामी पखवाड़े में संगठन व् जनता के कार्यो को लेकर आंदोलन के मायम से सक्रिय रहेगी। यहाँ एक ओर 16 से 20 जून तक सक्रिय सदस्यों का महासम्पर्क अभियान चलेगा व् 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर योग कर्यक्रमो में हिस्सा लेंगे तो दूसरी और 23 जून से तहसीलो पर किसान समस्याओ को लेकर प्रदर्शन व् ज्ञापन किया जायेगा क्योकि आज उत्तर प्रदेश जल रहा है सरकार सो रही है केंद्र गन्ना किसानो को 6000 करोड़ दे रही है प्रेस वार्ता में डी पी गोयल, प्रणतपाल सिंह, अजय पोइया, रविन्द्र पाण्डेय, रामकिशन पाठक, सुरेश पटेल आदि थे।





