किसानो को न्याय नही मिला तो जारी रहेगी लड़ाईः रामबाबू

मथुरा। सर्वदलीय किसान संघर्ष समिति के बैनर तले नौहझील कस्बे में चै. रामबाबू सिंह कटैलिया के नेतृत्व में चल रहे धरना-प्रदर्शन के दूसरे दिन किसानों के तेवर और ज्यादा आक्रामक दिखायी दिए। धरने पंहुचे एसडीएम मांट अजंनि कुमार, सीओ मांट पीयुश कुमार सिंह सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों से समस्याओं के समाधान तक कोई भी वार्ता करने से साफ इंकार कर दिया। धरने को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय वक्ताओं ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को जमकर कोसा। जिला पंचायत सदस्य देवराज चैधरी ने कहा कि देश का दुभाग्य है कि आज किसानों की जायज बात सुनने का वक्त न तो राज्य सरकार के पास है और न ही केन्द्र की मोदी सरकार को किसानों की कोई चिंता है। उन्होंने कहा कि किसानों के धरने में रालोद ने हमेशा अग्रणीं भूमिका है और आगे भी चै. रामबाबू सिंह कटैलिया के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लडाई लडने का काम रालोद के कार्यकर्ता करेंगे। धरने में ट्रैक्टर-ट्रोलियों से भरकर गांव-गांव से जुटे किसानों को देख उत्साहित किसान नेता चै. रामबाबू कटैलिया ने समस्याओं के समाधान न होने तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी से वार्ता करने से साफ इंकार कर दिया। धरने को संबोधित करते हुए कटैलिया ने कहा कि मेरी ताकत किसान हैं और किसानों को न्याय नहीं मिलेगा मेरी लडाई जारी रहेगी। समिति के मंत्री चै. रामवीर सिंह व महामंत्री गिरिराज प्रसाद वशिष्ठ ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी पहले मुआवजे से वछिंत किसानों को मुआवजा वितरण करें फिर किसी समझौते पर बात होगी। धरने की अध्यक्षता शिवचरन सिंह व संचालन सुभाष चैधरी ने किया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti