पूर्व विधायक ने की किसानों का आलू कोल्ड स्टोरेज में न जमा करने पर भत्र्सना
मथुरा। कस्बा राया में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री और पूर्व विधायक अजय कुमार पोइया ने मथुरा कोल्ड स्टोरेज स्वामियों द्वारा किसानों का आलू कोल्ड में जमा न किये जाने पर कड़े शव्दों में भत्र्सना की है पूर्व विधायक पोइया ने कहा की जिलाधिकारी मथुरा को तत्काल हस्तक्षेप करके किसानों का आलू कोल्ड में जमा किये जाने की व्यवस्था किये जाने का अनुरोध किया है, कोल्ड स्वामी जानबूझ कर किसानों के आलू को जमा न करने की योजना बना चुके हैं, अभी आलू किसानों का कोल्ड में जमा नहीं हुआ है और हाउस फुल का बोर्ड कैसे लग गया है। किसान दैवीय आपदा का शिकार हुआ है फसल का भी उत्पादन कम हुआ है तो आलू ज्यादा कहाँ से हो गया। पूर्व विधायक ने आगे कहा की यदि किसानों का शोषण किया गया और उनका उत्पीड़न हुआ तो भारतीय जनता पार्टी किसानों को लुटने पिटने नहीं देगी। पूर्व विधायक ने आज अपने साथ मंडल अध्यक्ष राकेश बंसल राया देहात अध्यक्ष राकेश सिंह एडवोकेट, हरिकिशन, सुनील चैधरी, मुकेश पाठक, वीरी सिंह मुखिया आदि कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया तथा आलू किसानों की समस्याओं से रूवरू हुए।





