मथुरा। सर्वदलीय किसान सघर्ष समिति ने महामंत्री गिर्राज वशिष्ठ के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित किसानों की मौजूदगी में जिलाधिकारी को दिये ज्ञापन में किसानों की समस्याओं को अवगत कराते हुए गत वर्षो में ओला वृष्टि से प्रभावित हुई फसलों के मुआवजें गोकुल वैराज के प्रभावित किसानों को मुआवजा, 40 से अधिक किसानों की मृत्यु, विद्युत स्थिति में सुधार, एवं डार्क घोषित क्षेत्रों में जल स्तर वढ़ानें सहित जनपद के 228 कुन्डों, व 400 से अधिक तलावों को भरवाने, पफर्जी पोधारोपण की जाॅच, पेड़ों के अवैध कटान, वाजना में उपमंडी, नौहझील में बस डिपों, माॅट में मुसिंम कोर्ट और समूचें जनपद में टूटी सड़कों का निर्माण एवं बस परिीचालन को लेकर समाधान किये जाने की माॅग की हैं।





