किसानों के हक को कुछ भी करूगा- यामिनी रमण

मथुरा। गोकुल बैराज को लेकर ग्राम दामोदर पुरा सहित विभिन्न ग्रामीणों को मुआवजें के नहीं मिलनें के चलते प्रशासन द्वारा किसानों के साथ हुए विवाद को लेकर काग्रेंस के वरिष्ठ नेता यामिनी रमण आचार्य ने किसानों के दामोदर पुरा में चले रहे धरने स्थल पर पहुंच कर अपना समर्थन प्रदान किया। इस अवसर पर यामिनी रमण आचार्य ने कहा कि दामोदर पुरा का क्षेत्र उनका पिता लक्ष्मी रमण आचार्य के समय से ही उनकी कर्मभूमि रहा हैं। यहाॅ के लोग उनके परिवार की तरह है मुआवजें की माॅग को लेकर कुछ लोगों द्वारा किसानों और प्रशासन के बीच एक षड़यंत्र के तहत जो घटनाक्रम रचा गया। उसकी जितनी न्दिा की जाये उतनी कम हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की जायज माॅग को प्रदेश सरकार व प्रशासन को भी पूर्व में ही समझ लेना था किसान अपने हक के लिए पिछलें समय से निरन्तर माॅग करते आ रहें थे। लेकिन राजनीति के चलते उनकी समस्या का का समाधान नहीं किया गया। श्री आचार्य ने कहा कि वह राजनीति ने हटकर किसानों के पूरी तरह साथ है और हरसंभव प्रयास कर किसानों की जायज माॅगों को पूरा कराने का प्रयत्न करेगे। उन्होंने शासन प्रशासन से किसानों की जायज माॅगों को शीघ्र पूरा करते हुए मुआवजा दिये जाने की माॅग करने के साथ साथ घटना को लेकर निदो्रष किसानों पर लगाये गये मुकदमों को वापस लेने की माॅग की। किसानों से मिलनें वालों में बसपा नेता महेन्द्र चैधरी, पूर्व सचिव वार ब्रजेश कुन्तल, विष्ण वघेल, आदि थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti