
गोवर्धन की तहसील घोषणा पर सपाइयों ने हर्ष व्यक्त किया
गोवर्धन को तहसील बनाने पर आयोजित धन्यवाद सभा में मुख्यातिथि जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश नौहवार व अन्य
डीग अड्डा पर आयोजित सभा में तहसील बनाये जाने पर धन्यवाद सभा में बैठे ग्रामीण
गोवर्धन। गोवर्धन को तहसील का दर्जा दिये जाने पर डीग अड्डा पर समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित सभा में मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश नौहवार ने कहा कि समाजवादी पार्टी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं हैं। सपा सरकार की ओर से गोवर्धन की जनता को तहसील की सौगात देकर जनहित का कार्य किया है। गोवर्धन के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व में तहसील की घोषणा करके गये थे, लेकिन बाद में बसपा सरकार आने के बाद महावन को तहसील बना दिया। प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सपा सरकार के आने के बाद मुख्यमंत्री ने मथुरा जनपद के विकास के लिए सभी रास्ते खोल दिये हैं। गोवर्धन को तहसील का दर्जा दिया है। यहां के किसान व आम जनता को दूर मथुरा तहसील के लिए नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि सपा सरकार की ओर से सिंचाई के लिए नहर, नालों व रजवाहों में विशेष पानी छोड़ा जा रहा है। खाद व बीज की कोई कमी नहीं आने दी जा रही है। किसानों के हम सदैव तत्पर हैं। अगर किसी किसान को समस्या है तो तुरंत अवगत करायें। उन्होंने बताया कि गोवर्धन विधान सभा की क्षतिग्रस्त सडक़ों के लिए विशेष पैकेज की घोषणा कर दी गई है जल्द कार्य शुरू किया जाएगा। सपा सरकार द्वारा गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के सौंदर्यीकरण के लिए कच्चे फुटपाथ का चैड़ीकरण, पूरे 21 किमी. परिक्रमा मार्ग में रोशनी के लिए मिनी हाईमास्क व सौर ऊर्जा लाइट लगा दी गई हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा झूठे वादों के साथ बाजीगरी करती है। दिल्ली में हार का परिणाम पूरे देश में भाजपा की हार का कारण बनेगा। आने वाले विधानसभा 2017 में मथुरा जनपद से पांच सीट सपा जीतेगी। इसके लिए कार्यकर्ता जुट गये हैं। हमारी जनहितकारी नीतियां ही चुनावों में सफलता दिलाएंगी। वहीं सपा व्यापार सभा के जिला अध्यक्ष राजकुमार मामा ने कहा कि सपा सरकार व्यापारियों के हित के लिए सदैव तत्वर है। व्यापारियों का उत्पीडऩ सपा सरकार में कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वे समूचे जनपद के व्यापारियों के लिए हमेेशा तैयार हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष ठा0 मुकेश सिंह सिकरवार ने की। संचालन राजकुमार मामा ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा, जिला सचिव गोविंद शर्मा, राम पुरोहित, ब्लॉक प्रमुख प्रीतम सिंह, महिला अध्यक्ष प्रीति यादव, सहकारी समिति गोवर्धन के अध्यक्ष बहादुर सिंह, पूर्व चेयरमैन रमन सिंह ठाकुर, निरंजन सिंह कुंतल, रामकिशोर बसोंती, मानपाल प्रधान मुखराई, महेश प्रधान, तारा पटेल हल्लू पटेल, रामस्वरूप, नंदो चैधरी, कुंदन ठाकुर, पंकज ठाकुर, दुर्गा पांडेय, रीतेश कुंतल, मोहम्मद राजू अन्जाना आदि थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS