किसानों को जन धन योजना की जानकारी उपलब्ध कराई

मथुरा। सांसद आदर्श गांव रावल के रमनलाल शोरावाला इटरनेशनल स्कूल में नेहरू युवा कंेन्द्र द्वारा आयोजित सांस्कृतिक प्रोग्राम में ज्ञान ज्योति वित्तीय साक्षरता एवं ऋण परामर्श केन्द्र सिडिंकेट बैंक के सलाहकारों ने किसान भाईयों को जन धन योजना केसीसी व अन्य नई ऋण व जमा योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा उनकी समस्याओं का निराकरण किया। इस अवसर पर केन्द्र सलाहकार अमित चतुर्वेदी ने उपरिथत रहकर किसानों को बैंकों की जानकारी दी व उनकी समस्याओं का निराकरण किया। इससे पहले नेहरू युवा केन्द्र के उपनिदेशक ओम करन पाण्डेय ने कार्यक्रम का दीप जलाकर विधिवत् उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुकेश दीक्षित, राम खिलाडी शर्मा, दीपक गोस्वामी मौजूद रहे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti