मथुरा। फरह कस्बे के निकटवर्ती ग्राम झुडाबई में आज सुबह स्नान करते समय पांव फिसल जाने से एक युवक की कुए में गिर कर दुखद मौत हो गयी जिससे पूरे गांव में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार रोहताष 22 वर्ष पुत्र मानसिंह आज सुबह गांव के कुए पर स्नान कर रहा था तभी पांव फिसल जाने से वह कुए में जा गिरा। युवक के कुए में गिरने की सूचना में मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये और युवक को कुए से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसके प्राण पखेरू उड चुके थे। बताया गया कि रोहताष अपने परिवार की तरक्की के लिये फोज में जाने की तैयारी कर रहा था और षीघ्र ही उसे नोकरी मिलने की उम्मीद थी।





