कुपोषण के चिन्हांकन हेतु दो चरणों में होगा अभियान

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में 0-5 वर्ष तक के बच्चों में कुपोषण के चिन्हांकन हेतु एक वृहद अभियान चलाकर ‘वजन दिवस’ का आयोजन दो चरणों में 07 व 10 सितम्बर को आयोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्तन हीं की जायेगी। बैठक में जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि इस अभियान की सफलता के लिये पूरे जनपद को 06 जोन तथा 55 सेक्टरों में विभाजित कर जोनल व सेक्टर मजिस्टेªटों की तैनाती कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि वजन दिवस के दिन पंजीकृत 0-5 वर्ष के बच्चों को हर हाल में आंगनबाड़ी केन्द्रों में लाना होगा और इनका वजन कराना होगा ताकि कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों की वास्तविक संख्या का पता लग सके। उन्होंने बताया कि अभियान के दिन वे स्वयं, मुख्य विकास अधिकारी तथा सभी अपर जिलाधिकारी कार्य क्षेत्र बाॅटकर सघन दौरा करेगें ताकि कोई चूक न हो सके।  जिलाधिकारी ने यह भी अवगत कराया आगामी 03 सितम्बर को प्रत्येक विकास खण्ड कार्यालयों पर वृहद प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसमें सभी सेटर मजिस्ट्रट अनिवार्य रूप से भाग लेना सुनिश्चित करेगे। यदि कोई सेक्टर मजिस्टेªट प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहता है तो उसकी सूचना मुख्य विकास अधिकारी को तुरन्त दी जाय। उन्होंने बताया कि अभियान के दिन किसी आंगनबाड़ी केन्द्र पर 5 प्रतिशत से ज्यादा बच्चे अनुपस्थित रहते है तो जिला कार्यक्रम अधिकारी उसकी सूचना तुरन्त देंगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा, नगर मजिस्टेªट विजय कुमार, जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी, उप जिलाधिकारी सदर राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी छाता रामअरज, जिला कार्यक्रम अधिकारी पूजा अग्निहोत्री सहित सभी जोनल व सेक्टर मजिस्टेªट तथा सीडीपीओ उपस्थित थे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti