मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र के कुसुम सरोबर में स्नान करते समय दो श्रद्धालु गहरें पानी में चले जाने से पानी में डूब गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर गोतोखोरों की मदद से दोनो शवों को वाहर निकलवाकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आगरा निवासी 18 वर्षीय भूपेन्द्र व 24 देवेन्द्र अपने साथियों के साथ ब्रज भम्रण पर आये थे इसी के चलते उन्होंने पहलें गोवर्धन की परिक्रमा लगाई और इसी दौरानसभी लोग कुसुम सरोवर में स्नान करने लगें स्नान करते समय देवेन्द्र व भूपेन्द्र गहरें पानी में चले गये और डूबनें लगें भूपेन्द्र व देवेन्द्र ने बचाव के लिए शोर मचाया तो साथियों ने शोरगुल कर बचाने का प्रयास किये इसी दौरान दो युवकों को कुण्ड में डूबता देख गोतोखोरों ने भी कुंड में छलाग लगा दी। लेकिन काफी देर तक गोताखोर दोनो युवकों को तलाशरते रहें इसी दौरान स्थानीय पुलिस भी आ गई पुलिस ने गोतोखोरों की मदद से डूबें दोनो देवेन्द्र व भूपेन्द्र को वाहर निकलवाया लेकिन तब तक दोनो की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने उनके साथियों से पुछताछ कर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। सूचना पर परिजन भी मौके पर आ गये। पुलिस ने दोनो शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।





