
गन्दगी से होने वाली बीमारी से बचाने के लिए हैण्ड ग्लव्स वितरित
मथुरा। जनपद में सैकड़ों बच्चे अकेले या परिवार के सदस्यों के साथ कूडा कचरा बीनने का काम कर रहे हैं कूडे की गन्दगी से उन्हें विभिन्न संक्रामक बीमारियां हो रही हैं वही बच्चे शिक्षा एवं स्वास्थ के अधिकार से वंचित हैं जस्टिस फाॅर चिल्ड्रन उ0प्र0 संयोजक एवं बाल कल्याण समिति न्यायपीठ सदस्य सतीष चन्द्र शर्मा ने कूडा बीनने वाले परिवारों एवं बच्चों की स्वच्छता एवं शिक्षा का महत्व बताने के लिए जागरूक किया जा रहा है। गन्दगी से होने वाली विभिन्न बीमारियों के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है तथा उन्हें हैण्ड ग्लव्स प्रदान किये जा रहे हैं ताकि वे कूडा बीनते समय संक्रामक बीमारियों से बच सकें। जागरूकता अभियान के अन्र्तगत कूडा बीनने वाले परिवारों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि वे शिक्षित होकर समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर सम्मान पूर्वक जीवन जी सकें। कूडा बीनने वाले परिवारों को कूढे में प्राप्त बस्तुओं को उचित मूल्य पर बेचे जाने के लिए जागरूक किया जा रहा है ताकि उन्हें उचित मेहनताना मिल सके।





