कृभको राया द्वारा आयोजित किसान गोष्ठी सम्पन्न

किसान गोष्ठी को सम्बोधित करते वक्ता 

राया। कृषक भारती को आॅपरेटिव कृभकों के तत्वाधान में ग्राम अचरू विकास खण्ड राया जनपद मथुरा में एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्याम सुन्दर शर्मा प्रसार सम्भागीय कृषि अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र राया थे। इस अवसर पर गजेन्द्र कुमार प्रबन्धक विपणन कृभकों मथुरा एवं जितेन्द्र कुमार प्रभारी कृषक भारती सेवा केन्द्र राया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जितेन्द्र कुमार प्रभारी कृषक भारती सेवा केन्द्र राया द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कृभकों द्वारा किसान हित में चली जा रही विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस असवर पर गजेन्द्र कुमार प्रबन्धक विपणन कृभकों मथुरा द्वारा जैव उर्वरकों के प्रयोग एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इनके प्रयोग से जहाॅ 10 से 15 प्रतिशत रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग में कमी की जा सकती है। वहीं 10 से 15 प्रतिशत फसल उत्पादन वृद्धि पायी गयी है। इस प्रकार इनके प्रयोग से उत्पादन लागत में वृद्धि पायी गयी। इस प्रकार प्रयोग करने से कमी करते हुए पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है। इस असवर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्याम सुन्दर शर्मा द्वारा कृषकों को सन्तुलित उर्वरकों के प्रयोग के विषय में विस्तार से बताया गया। और मृदा परीक्षण कराकर रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग की सलाह दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रगतशील किसान महेन्द्र सिंह द्वारा की गयी। अध्यक्षीय सम्बोधन में कार्यक्रम में दी गई तकनीकी जानकारी की सराहना की गयी। कार्यक्रम को सफल बनाने में पं0 सत्यदेव, गिरीश, सुरेश चन्द्र, सीताराम, दामोदर, दाऊदयाल, राजवीर सिंह आदि का विशेष योग रहा।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login