कृषि योजनाओं का लाभ हेतु कृषक कराएं पंजीयन: सीडीओ

मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जनपद के कृषकों से अपील की है कि वे कृषि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए शतप्रति शत पंजीयन करायें। श्री वर्मा आज बुधवार यहाॅं सदर विकासखण्ड में आयोजित किसान दिवस की अध्यक्षता कर रहे थे। श्री वर्मा ने कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे कृषि लाभकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करायें ताकि जनपद का प्रत्येक कृषक उससे अवगत हो जाय और कृषि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए कृषक स्वंय आगे आये तथा पंजीयन कराकर लाभ उठा सके। इस अवसर पर कृषि एवं सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा अपने-2 विभाग द्वारा कृषकों के हित में चलाई जा रही योजनओं की जानकारी दी गई। 

इस अवसर पर कृषि केन्द्र के वैज्ञानिक डा. बागवनी द्वारा जनपद में आम,बेर, बेल, करौंदा और अमरूद की व्यवसायिक खेती के बारे में जानकारी दी गई। पशु चिकित्सक डा. एसके मलिक ने कामधेनु योजना, मिनी कामधेनु डेयरी योजना तथा गला घोंटू के बारे में जानकारी दी। एआर सहकारिता श्री पटेल ने बताया कि जनपद के समस्त सहकारी समितियों और उर्वरक विभाग के पास पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध है। नेडा के परियोजना अधिकारी एस. लाल ने गोबर गैस प्लान्ट दीनबन्धु के बारे में जानकारी दी। 

किसान दिवस के अवसर पर उप कृषि निदेशक (शोध) ने मृदा परीक्षण हेतु राष्ट्रीय मिशन आम टिकाऊ खेती एवं मृदा स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी और कृषकों से अपील की कि वे मृदा परीक्षण अवश्य करायें। जिला उद्यान अधिकारी मुकेश कुमार, जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक केआर गनेशा तथा विद्युत विभाग के अधीक्षक अभियंता सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों ने अपने-2 विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रगतिशील कृषक व अन्य लोग उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti