कृष्ण की नगरी मथुरा का विकास मेरी पहली प्राथमिकता: हेमा मालिनी

कलक्टेªट सभाकक्ष में विकास संबंधी बैठक लेतीं सांसद हेमामालिनी साथ हैं डीएम एवं अन्य जनप्रतिनिधि 

 श्रद्धालुओं के लिए थीम पार्क की व्यवस्था होनी चाहिए: सांसद

मथुरा। मथुरा भगवान श्री कृष्ण की जन्म स्थली है इसका सर्वांगीण विकास हो यही मेरी प्राथमिकता एवं इच्छा है। सांसद हेमा मालिनी आज यहॉ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। 

बैठक में सांसद हेमामालिनी ने अधिकारियों से कहा कि केन्द्र सरकार के सौजन्य से जो योजनायें जनपद में संचालित हैं उसमें किसी भी प्रकार की अड़चन यदि केन्द्र स्तर पर आ रही है तो उन्हें अवगत कराया जाय और वे उन अड़चनों को दूर करायेंगी। उन्होंने कहा कि मथुरा एक पौराणिक एवं धार्मिक नगरी है इसका विकास करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मथुरा नगरी का विकास करने के लिए हम सबको मिलकर कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। उन्होेंने कहा कि धार्मिक नगरी होने के कारण यहॉ पर दर्शन हेतु बड़ी संख्या में श्रद्घालु आते हैं। उन्होंने कहा कि मेरी इच्छा है कि श्रद्धालुओं के मनोरंजन हेतु इस नगरी में थीम पार्क होना चाहिए और मैं इसके लिए पूरा प्रयास करूंगी। बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों ने सांसद से कहा कि मथुरा में एक एयरपोर्ट बन जाय तो यह मथुरा के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने कोसीकलॉ और गोवर्धन को रेलवे लाइन से जोड़ने की मांग उठाई। प्रतिनिधियों ने कहा कि मथुरा के विकास के लिए प्रदेश स्तर पर हम सब लोगों का प्रयास जारी है लेकिन केन्द्र स्तर पर वे प्रयास कर दें तो मथुरा का विकास तेजी से हो सकता है। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने सांसद सहित सभी जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हुए आश्वस्त किया कि हम सब लोग मिलकर जनपद के विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं लगन से काम करेंगे। यदि कोई कमी रह जाती है तो उसे दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्य गुणवत्ता परक होगें तथा उसमें पूरी पारदर्शिता बरती जायेगी।  

बैठक में बिजली, पानी, सड़क, स्वच्छता, शौचालय, मॉडल स्कूल, सर्व शिक्षा अभियान, मिड डे मील एवं साक्षर भारत आदि विकास कार्यो की समीक्षा की गई। बैठक में विधायक तेजपाल सिंह, पूरन प्रकाश, राजकुमार रावत तथा विधान परिषद सदस्य लेखराज सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए डा.एके बाजपेयी, जिला विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र, बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरपाल सिंह यादव, जिला पंचायतराज अधिकारी आरपी यादव सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti