अहिंसा आन्दोलन के प्रेरक महात्मा गांधी के जन्मदिवस 2 अक्टूबर को गांधी जयन्ती के अवसर पर जहाॅ देश में स्वच्छता अभियान चलाया गया वहीं यमुना मिशन द्वारा स्वच्छता अभियान के साथ साथ देश में हरियाली आये इसके लिये वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में सेना के उच्च अधिकारियों द्वारा सहभागिता की गई। वृक्षारोपण कार्यक्रम कों सघन बनाते हुये स्कूल की दर्जनों छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने सघन स्तर पर वृक्षारोपण का कार्य किया।
यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने कहा कि आज अहिंसा की शक्ति से संसार को परिचित कराने वाले गांधी जी का जन्म हुआ था। उनके जन्म दिवस पर हम देश हित में कार्य करें इसी से उनके जन्मदिवस को मनाने की सार्थकता है।
प्रातः 9 बजे कृष्णगंगा घाट के सामने 30 फुटा रोड पर भारतीय सेना से आये चीफ कर्नल गौतम बनर्जी एवं कर्नल अतुल शर्मा ने फलदार वृक्षों का रोपण किया जिनमें उन्होने अमरूद और जामुन के वृक्ष लगाये।
वृक्षारोपण करते हुये चीफ कर्नल गौतम बनर्जी कि आज समाज को सकारात्मक परिवर्तन की आवश्यकता है और यमुना मिशन चलाये जा रहे इन कार्यो को देख कर लग रहा है कि उसकी शुरूआत हो चुकी है। आज यहाॅ वृक्षारोपण कर आनन्द की अनुभूति हुयी है और सभी देशवासियों को पर्यावरण की ओर ध्यान देते हुये वृक्षारोपण करना चाहिये।
कर्नल अतुल शर्मा ने बताया कि यह बड़े ही दुख की बात है कि हमारे देश की नदियां प्रदूषित होती जा रही है और उनमें भी पूज्यनिया यमुना दुनिया की सबसे प्रदूषित नदियों में गिनी जा रही है। उन्होने बताया कि उन्होने कई देशों को दौरा किया है परन्तु वहाॅ पर नदियों तलाबों क ेजल को लेकर कठोर कानूनों का प्रावधान बना हुआ है जिनका सख्ती से पालन हो रहा है। उन्होने थेम्स नदी का उदाहरण देते हुये कहा कि लोगो एवं सरकार की प्रबल ईच्छा शक्ति के बलबूते विश्व की सर्वाधिक प्रदूषित नदी आज दुनिया की सबसे स्वच्छ नदियों के शुमार पर है। जब लोगो में यमुना के प्रति जागरूकता आने की आवश्यकता है जिसकी शुरूआत यमुना मिशन के प्रयासों को देखते हुये लगने लगा है।
इसके पश्चात् दोपहर 12 बजे चमेली देवी इण्टर कालेज की 2 दर्जन से अधिक छात्राओं एवं अध्यापिकाओं ने यमुना मिशन के तत्वाधान में कृष्णगंगा घाट पर सघन वृक्षारोपण किया चमेली देवी इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या श्री मति आराधना वर्मा ने कहा कि 2 अक्टूबर का दिन महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर उन्ही की याद में देश के लिये समर्पित करते है और इस दिन वृक्षारोपण से ज्यादा श्रेष्ठ कार्य कोई ही नहीं सकता है क्योकि यह कार्य सैकड़ो वर्षो तक देश के पर्यावरण की रक्षा एवं हरियाली लाता रहेगा।
छात्राओं ने वृक्षारोपण कर हर्ष की अनुभूति की छात्राओं ने कहा कि हमारे द्वारा लगाये वृक्ष बडे होकर समाज को छाया, फल और शुद्ध हवा देगे।
इस अवसर पर स्वामी हरदेवानन्द जी, देवेन्द्र शर्मा, गीता रानी, श्री मति कान्ता, सोमवती, मीरा गोस्वामी, राजेश तिवारी, रिचा शर्मा, लपुटी पंडित, मुकेश ठाकुर, बलराम, गोविन्दा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।





