कृष्णा आॅर्चिड योजना से बदलेगा गोवर्धन का स्वरूप: महेश शर्मा

गोवर्धन के दानघाटी मंदिर में गिर्राज प्रभु के दर्शन कर पुजारी से आर्शीबाद लेते केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामजी लाल अग्रवाल गिर्राज प्रभु के दर्शन करने के लिये गोवर्धन आये थे पर्यटन मंत्री महेश शर्मा

मीडिया के सवालों से बचते रहे केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा

मथुरा। केन्द्र सरकार के पर्यटन मंत्री महेश शर्मा एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामजी लाल गोवर्धन धाम पहुॅचे। स्थानीय भाजपा नेताओें ने मंत्री की आगुवानी की। तदुपरान्त मंत्री अपने काफिले के साथ गोवर्धन के प्रमुख दानघाटी मंदिर पहुॅचे। जहां गिर्राज प्रभु का दुग्द्याभिषेक कर बिधि विधान पूजा अर्चना की। साथ ही 175 करोड के लागत से कृष्णा आॅर्चिड योजना के अन्तर्गत धार्मिक स्थली मथुरा गोवर्धन स्वरूप बदलेगा।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामजी लाल अग्रवाल ने गोवर्धन धाम के दानघाटी मंदिर में दुग्द्याभिषेक कर पूजा अर्चना की। तदुपरान्त स्थानीय पत्रकारों से मुखातिव हुए पर्यटन मंत्री ने पत्रकारों के राजनैतिक सवालों से किनारा करते हुए धार्मिक स्थली के बिकास कार्यो पर बिस्तृत जानकारी दी।  पर्यटन मंत्री ने श्री शर्मा ने कहा कि तीर्थ स्थल मथुरा को जल्द ही पर्यटन स्थल का दर्जा दिया जायेगा। मथुरा धार्मिक स्थली होने चलते केंद्र सरकार ने कृष्णा आॅर्चिड योजना के अन्तर्गत मथुरा सहित गोवर्धन बृन्दावन के बिकास लिये 175 करोड़ रूपये मंजूर किये है। उक्त राशि से प्रत्येक पाॅच किमी पर गेस्ट हाउस एवं परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालु भक्तों के लिये प्रत्येक पाॅच सौ मीटर पर बिश्राम सीट लगाई जायेंगी। मथुरा के बिकास के लिये केन्द्र सरकार हर संभव प्रयासरत है। तदुपरान्त पर्यटन मंत्री महेश शर्मा एवं राम लाल अग्रवाल स्थानीय नेताओं के काफिले के साथ मथुरा के लिये रवाना हो गये। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी गौरव शर्मा, पूर्व सांसद एवं जिलाध्यक्ष चैधरी तेजवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ठा0 ओमप्रकाश, ज्ञानेन्द्र सिंह, सियाराम शर्मा, जिलापंचायत सदस्य परशुराम शर्मा आदि उपस्थित रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti