केएन इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राएं ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई करते हुए
बच्चों ने है ठाना स्वच्छ भारत है बनाना
मथुरा। के एन इंटरनेशनल स्कूल मथुरा के छात्र-छत्राओं एवं अध्यापकों ने अपने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता कों लेकर जागरूकता अभियान शुरू किया। इस अभ्यिान के पहले चरण में ग्राम रसूलपुर व ग्राम ओल में सफाई अभियान चलाया। इसके लिये छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को कस्बा ओल मथुरा और गॉव रसूलपुर जाकर सघ्क एवं गलियों में सफाई का कार्य किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक यश अग्रवाल ने स्वयं शिद्घत की और ग्रामीण को स्वच्छता के लिये जागरूक किया। बच्चों का स्चछता की तरफ जागरूकता देख स्थायी निवासियों ने खुलकर सहयोग किया और बच्चों का भी प्रोत्साहित किया और बच्चें ने गांव के अन्य बच्चें को स्वच्छता को लेकर बताया कि खुले में शौच न करे, घर में शौचालय बनाने के लिये आग्रह किया। इस सहानीय कार्य के लिये ग्रामीणों ने विद्यालय के निदेशक, प्राचार्य,ं प्रबंधक एवं छात्र-छात्राओं को बधाई दी और आश्वासन दिया कि आपके चलाये गये अभियान का पालन करेंगे। यह स्वच्छता अभियान अब हर अवकाश के दिन स्कूल द्वारा निरंतर संचालित किया जायेगा और जो भी लोग इस अभियान में उनका साथ देना चाहते है उनको अपने साथ जोडते हुये हमारे ग्रामीण “क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य निरंतर करते रहेंगे ।





