केजरीवाल ने तिहाड़ में गुजारी एक रात

नई दिल्ली : पूर्व भाजपा अध्‍यक्ष नितिन गडकरी द्वारा दायर मानहानि मामले में 'आप' पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को जमानत न लेने पर तिहाड़ जेल भेज दिया गया।

 

सूत्रों के अनूसार केजरीवाल ने देर रात तक जेल में कुछ नहीं खाया। उनके इस कदम पर जेल प्रशासन को लगा कि केजरीवाल ने कहीं जेल में ही भूख हड़ताल तो नहीं शुरू कर दी। हालांकि, जेल अधिकारियों ने सुबह बताया कि केजरीवाल ने देर रात खाना खा लिया था। 

 

गौरतलब है कि केजरीवाल के जेल जाने को आने वाले चुनाव में फायदे के लिए स्‍टंट के तौर पर देखा जा रहा है। फिलहाल लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को जबर्दस्‍त हार का सामना करना पड़ा था।

 

दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 23 मई तक की न्यायिक हिरासत में भेजा है। नितिन गडकरी ने केजरीवाल पर जनवरी में आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था।

 

आपराधिक मानहानि के मामले में केजरीवाल को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया गया था। लेकिन, केजरीवाल ने चुनाव प्रचार में व्यस्त होने की बात कह कोर्ट से समय मांगा था। पटियाला हाउस कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जेल भेजने से पहले उनके सामने जमानत लेने का रास्ता भी रखा था।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login