केजेएस संस्थान ने शिविर लगा की परिक्रमार्थियों की सेवा

मथुरा । श्रीकृष्ण-जन्मस्थान सेवा-संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न सेवा कार्यों के क्रम में अक्षय नवमी व देवोत्थान एकादशी के अवसर पर मथुरा, वृन्दावन व गरुण गोविन्द के तीन वन के लाखों परिक्रमार्थियों की सेवा हेतु संस्थान द्वारा योग्य चिकित्सकों की देखरेख में आयोजित द्विदिवसीय प्राथमिक चिकित्सा सेवा शिविर में दो हजार से भी अधिक परिक्रमार्थियों की मरहम-पट्टी कर औषधियॉ प्रदान की गई। संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी विजय बहादुर सिंह के अनुसार संस्थान द्वारा अक्षय नवमी पर मल्लपुरा में सतीवाली बगीची के निकट व देवोत्थान एकादशी के दिन मोक्षधाम के निकट प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें पैरों में छाले, ठोकर लग घायल होने वाले, घुटनों व पैरों दर्द, सिर दर्द, बुखार, चक्कर व उल्टियों से पीड़ित परिक्रमार्थियों की मरहम-पट्टी व दवायें वितरित की गयीं ।

शिविर में संस्थान द्वारा संचालित सचल चिकित्सा-सेवा के वैद्य गिर्राजकिशोर शर्मा, वैद्य नथुनी प्रसाद गौड़, सेवा भारती के डाघ् रमन टण्डन, विश्व कल्याण परिषद के डाघ् जगदीश शर्मा, हिन्दू हैल्प लाईन के संयोजक चैघ् प्रेम सिंह, आशीष मित्तल, गोपाल चतुर्वेदी, द्गिम्बर सिंह, ब्रजेश सक्सेना, सुरेश शर्मा, विष्णु शर्मा एवं पूरन सिंह की सेवायें उल्लेखनीय रहीं । संस्थान द्वारा सभी सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया गया है । 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti