केन्द्रीय ग्रहमंत्री राजनाथ सिंह को ब्रज की समस्याओं से अवगत कराया

दिल्ली में विप्र सम्मान समारोह में मुख्यातिथि केन्द्रीय ग्रहमंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते सर्वब्राह्मण महासभा मथुरा के जिलाध्यक्ष पूरन कौशिक

गोवर्धन। वल्र्ड ब्राह्मण फेडरेशन के तत्वाधान में दिल्ली में आयोजित विप्र महाकुंभ में मुख्य अतिथि केन्द्रीय ग्रहमंत्री राजनाथ सिंह का ब्रज की ओर से सर्व ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पूरन कौशिक ने स्वागत किया। इस मौके पर ब्रज की ओर से केन्द्रीय ग्रहमंत्री राजनाथ सिंह को दिये ज्ञापन में जिलाध्यक्ष पूरन कौशिक ने बताया कि ब्रज में एक साल में करीब चार से पांच करोड़ श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर शासन प्रशासन सजग नहीं है। करीब दो करोड़ श्रद्धालु ब्रज के हृदय स्थल गिरिराज धाम में एक साल में पहुंचते हैं। गिरिराज जी की तलहटी में श्रद्धालुओं के साथ आये दिन लूटपाट व अन्य असमाजिक घटनाएं आम हो गई हैं। श्रद्धालुओं के साथ होने वाली घटनाओं से ब्रज की छवि का प्रभाव गलत पड़ता है। ब्रज की सुरक्षा को लेकर अलग से ध्यान आकर्षित किया।

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login