यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास एवं यमुना रक्षक दल का प्रतिनिधि मंडल केन्द्रीय राज्य जलसंधान मंत्री सांवर लाल जाट से दिल्ली श्रम शक्ति भवन में भेंट की। बैठक में यमुना मुद्दे पर काफी गंभीर वार्ता हुई। करीब 80 मिनट तक यह महत्वपूर्ण बैठक चली। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने मंत्री जी को यमुना के वर्तमान स्थिति के विषय में विस्तार पूर्वक अवगत कराया। मंत्री जी यमुना की वर्तमान स्थिति जानकर द्रवित हो गये और उन्होने भरोसा देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार यमुना के प्रति गंभीर है, नालों का सर्वे हो गया है। गंगा के साथ-साथ यमुना का भी कार्य होगा। प्रधानमंत्री यमुना से अवगत हैं। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार शीघ्र ही यमुना के लिए कार्य करेगी।
बैठक में राष्ट्रीय सलाहकार सोहनलाल आचार्य, राष्ट्रीय स्चिव आर.पी. सिंह, राष्ट्रीय सचिव ठा. मुकेश सिंह, वृन्दावन नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति मौजूद थे।





