
ब्रजभूमि में दो दिन रहेगी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम
भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हर्षोल्लास से मनाया जा रहा जन्माष्टमी पर्व
नगर में निकाली गई दो शोभायात्रा
श्री कृष्ण जन्म भूमि केशवदेव मन्दिर पर की गयी अलौकिक सजावट में नहाये मन्दिर का अनोखा दृश्य
मथुरा। भगवान श्रीकष्ण की जन्म व क्रीड़ा स्थली मथुरा के साथ साथ सारे ब्रजमंडल में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव दो दिन मनाया जा रहा हैं। जहाॅ विश्व प्रसिद्व द्वारिकाधीश मन्दिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव 17 अगस्त को मनाया गया। वहीं श्रीकृष्ण जन्मभूमि सेवा संस्थान द्वारा इसवार जन्मोत्सव कार्यक्रम 18 अगस्त आज मनाया जायेगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर वियश्व हिन्दू परिषद व यादव नवयुवक संघ द्वारा शहर में अलग अलग स्थानों से नगर में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का कृष्ण भक्तों ने पूजा अर्चन कर भगवान श्रीकृष्ण की आरती उतारी गई। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस के आला अधिकारी जनपद की हर स्थिति पर नजर रखें हुए हैं। बाहर से आने वाले तीर्थयात्रियों व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करने पड़ें इसके लिए जहाॅ पालिका प्रशासन ने शहर की सड़कों पर हो रहें गड्डों को भरवा दिया गया है वहीं सफाई व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखनें के लिए सफाई कर्मचारियों की कई टीमें गठित कर सफाई की विशेष व्यवस्था की गई हैं। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने जन्मभूमि व उससे सटी शाही ईदगाह की सुरक्षा के लिए कड़ें इन्तजाम किये गये हें। दोनो परिसरों के चप्पे चप्पे पर पुलिस व अर्द्धसैनिक वल तैनात किया गया हें। वहीं शहर की यातायात व्यवस्था बनाये रखनें के लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान जाने वाले मार्ग को वनवें कर दिया गया हैं तथा शहर में बड़ें वाहनांें के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई हैं। शहर के सभी मुहानों पर पार्किंग स्थल बनाकर वड़ें वाहनों के लिए पार्किग की व्यवस्था की गई हैं। वहीं दो दिन जन्मोष्टमी पर्व मनाये जाने को लेकर लोगों में भम्र की स्थित रही हैं इसी के चलते कुछ ब्रजवासियों ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पर्व 17 अगस्त को मनाया गया तथा अपने अपने घरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव मनाने के लिए सुवह से घर में मन्दिरों में सजावट की गई हैं तथा पूरे दिन व्रत रख भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की। वहीं बच्चों ने दिनभर घर में बनें विभिन्न प्रकार के पकवानों का स्वाद चखकर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। पूरे ब्रजक्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम मची हुई हैं। यह धूम दो दिन होने से अलग अलग संस्थाओं द्वारा अलग अलग दिन कार्यक्रम रखनें से लोगों का उत्साह दूगना नजर आ रहा हैं। वहीं श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मुख्य कार्यक्रम आज होगा लेकिन द्वारिकाधीश मन्दिर में जन्मोत्सव कार्यक्रम 17 अगस्त अर्द्धरात्रि 12 बजें भगवान श्रीकृष्ण की जन्म के समय द्वारिकानाथ की प्रतिमा का जलाभिषेक कर पूजन अर्चना किया गया। इसें लेकर प्रातः काल से रात्रि 12 बजे तक मन्दिर प्रागण में भजन कीर्तन होते रहें और जैसे ही रात्रि के 12 बजें वैसे ही मन्दिर के सेवायत ने भगवान द्वारिकानाथ की प्रतिमा का पंचतत्व विधि से तैयार की गई दूधदही से तैयार दूध दउही से तैयार पंचामृत से प्रतिमा का वेदमंत्रों के साथ जलाभिषेक किया गया। उसके प्रसाद श्रद्वालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। वहें श्रद्वालुओं की भीड़ सारे शहर में दिखाई दी। इस बार श्रद्वालुओं द्वारिकाधीश व श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर होने वाले कार्यक्रमों का आनन्द उठा सकेगे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS