कैन्ट स्थित माॅ काली के दर्शनों को उमड़ भक्तों की भीड़

छप्पन भोग के दर्शन व माॅ भागवती का जागरण आज

मथुरा। नवरात्रि पर सिद्व पीठ काली माॅ मन्दिर पर प्रतिदिन भक्तों की भीड़ उमड़ रही हैं। मन्दिर में मैया के नित्य नये नये बंगल बनाये जा रहें है। सप्तमी काली घटा पर माॅ के विशेष दर्शन हुए। अष्टमी को माॅ का केले का बंगला बनाकर दर्शन दिये। कैन्ट स्थित मन्दिर पर नित्य प्रति होने वाला माता का श्रंृगार भक्तों के लिए आर्षकण का केन्द्र रहा। मन्दिर पर रात्रि 12 बजे संधि आरती हो रही है जिसमें भक्तपूर्ण श्रद्वा और उल्लास के साथ सम्मलित होकर पूण्य लाभ कमा रहें हैं। मन्दिर के महन्त निेश चतुर्वेदी व मीडिया प्रभारी डा0 रमन टण्डन ने बताया कि 9 अप्रैल को माॅ काली मित्र मंडल के द्वारा मन्दिर पर रात्रि में माॅ भगवती का विशाल छप्पन भोग तथा रात्रि माॅ भगवती का जागरण का आयोजन किया गया हैं। इससे पूर्व न अप्रैल को सुवह मैया का अभिषेक 8 बजे लागुरियाओं को प्रसाद वितरण, शाम 6 बजे छप्पन भोग के दर्शन होगे। रात्रि 9 बजे माॅ का जागरण होगा। मन्दिर के महन्त दिनेश चतुर्वेदी, कपिल पंडित, गज्जू अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, अखिल माहेश्वरी, चन्दन सौनी, गोपाल सैनी, पवन अग्रवाल, अनीश अग्रवाल, धनेश चतुर्वेदी आदि ने भक्तों से छप्पन भोग के दर्शन व जागरण का लाभ उठाने की अपील की हैं।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login